पिछले तीन दिनों में गिरावट के बाद देश में फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफ़ा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 17,073 नए मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की मौत हुई।
India reports 17,073 fresh COVID19 cases & 21 deaths today; Active caseload at 94,420 pic.twitter.com/NBcPK0kcl7
— ANI (@ANI) June 27, 2022
एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों की संख्या 45.5% अधिक है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 94,420 हो गई है। दैनिक सकारात्मक दर 5.62 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से ठीक होने की दर 98.57 फीसदी है। कुल मामलों में से सक्रिय मामलों का प्रतिशत 0.22 है।
पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,844 की वृद्धि हुई है। तमिलनाडु में 781, पश्चिम बंगाल में 281, महाराष्ट्र में 275 और दिल्ली में 222 की वृद्धि हुई।
वायरस के संक्रमण से उबर चुके लोगों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में 15,208 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सबसे ज्यादा 6,213 महाराष्ट्र में, 3,491 केरल में और 1,665 दिल्ली में ठीक हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4,27,87,606 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जीत हासिल की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 21 लोगों की मौत हुई है। इन 5 राज्यों में से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद दिल्ली में 4, गोवा और पंजाब में 2-2 और यूपी और जम्मू-कश्मीर में 1-1 हुई। इसके अलावा 6 मौतें केरल से हैं। सरकारी रिकॉर्ड में अब तक कुल 5,25,020 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश में सोमवार को 17,073 नये मामले के मुकाबले रविवार को 11,739 नये मरीज दर्ज किये गये। इससे पहले शनिवार को 15,940 नए मामले सामने आए थे। 5.62 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मक दर को छोड़कर, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,03,604 टेस्ट किए गए। इस दौरान 2,49,646 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 1,97,11,91,329 डोज दिए जा चुकें है।