मध्यप्रदेश में बहुत दर्दनाक वारदात सामने आई है. यहां के रायसेन जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगा ली है. इन दोनों की 5 महीने की एक मासूल बेटी है और बेटा भी महज 5 साल का है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दंपत्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि दंपत्ति की शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
रायसेन में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला शहर के वार्ड नंबर 9 में तहसील के पीछे का है। पति गुड्डू तहसील ऑफिस के सामने ही पान की छोटी सी दुकान चलाता था। दंपती की 5 माह की बेटी और 5 साल का बेटा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। दंपत्ति द्वारा सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जा रहा है।