सूरत के पसोदरा में 12 फरवरी को ग्रीष्मा वेकारिया की सार्वजनिक हत्या मामले में एक अदालत ने आरोपी फेनिल गोयानी को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में गृह मंत्री हर्ष सांघवी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने ग्रीष्मा के परिवार से वादा किया था जिसे आज मैंने पूरा किया। चार्जशीट दाखिल करने के 70 दिनों के भीतर न्याय दिया गया है।
ग्रीष्मा के परिवार से किया वादा पूरा हुआ-
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। यह अपराधियों के लिए एक अनुकरणीय निर्णय है। मामले की गंभीरता को समझते हुए कोर्ट ने मामले पर कार्यवाही की। मैं कल ग्रीष्मा के माता-पिता को श्रद्धांजलि देने जाऊंगा। लोगों के मन में यह भावना थी कि ग्रीष्मा और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। कोर्ट ने एक बार फ़िर जो फ़ैसला सुनाया है उससे लोगों का न्याय के प्रति भरोषा मजबूत हुआ है।
હું મારા તમામ કાર્યક્રમો રદ્દ કરીને ગ્રીષ્માના માતા-પિતાને વંદન કરવા જવાનો છું: ગૃહરાજ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવી@sanghaviharsh #Gujarat #surat #grishmavekariya pic.twitter.com/nqAw9gh8AL
— Harsh Sanghavi Office (@Harsh_Office) May 5, 2022
एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला-
गौरतलब है कि एकतरफा प्रेम प्रसंग में फेनिल नाम के युवक ने सार्वजनिक रूप से ग्रीष्मा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद युवक ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का नाटक किया, हालांकि पुलिस ने उसे फौरन उठाकर जेल भेज दिया था।