भारत सरकार ने 12-18 साल के आयु वर्ग के लिए कॉरबेवैक्स वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 12-18 साल के बच्चों के लिए जैविक ई. कोरोना वैक्सीन Corbevax को अंतिम मंजूरी दे दी है।
Biological E Limited's Corbevax vaccine, India's first indigenously developed Receptor Binding Domain (RBD) Protein sub-unit vaccine against #COVID-19, has received emergency use authorisation (EUA) from India's drug regulator for the 12 to 18-year age group: Biological E Limited pic.twitter.com/Sgn1o22Ege
— ANI (@ANI) February 21, 2022
आपको बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफ़ी तेज़ी से चल रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने पिछले साल बायोलॉजिकल आईएनआई कॉर्बेवेक्स को मंजूरी दी थी। हालांकि आज इसे डीसीजीआई की अंतिम मंजूरी भी मिल गई है। यह वैक्सीन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 12-18 वर्ष रखी गई हैं।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने कॉरबेवैक्स की 50 मिलियन डोज की खरीद का ऑर्डर दिया है। साथ ही इसकी कीमत 145 रुपये होगी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के कॉर्बेवैक्स वैक्सीन को कोरोना बूस्टर डोज के परीक्षण के लिए मंजूरी दी गई थी। कंपनी की योजना प्रति माह 75 मिलियन खुराक बनाने की है। कंपनी का कहना है कि फरवरी 2022 के बाद से ही वह हर महीने 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज का उत्पादन करेगी।