देश में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 14,148 नए मामले सामने आए हैं। जो इस साल का सबसे निचला आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 302 मरीजों की जान चली गई। कोरोना ने अब तब 5,12,924 लोगों की जान ले ली है।

सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,359 है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.22 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.35 प्रतिशत है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,22,19,896 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में 30,009 और मरीज ठीक हुए हैं।