देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेज़ी से गिरावट आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 3,614 नए मामले सामने आए हैं। जो इस साल का सबसे निचला आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 89 मरीजों की जान चली गई। कोरोना ने अब तब 5,15,803 लोगों की जान ले ली है। सक्रिय मामलों की संख्या 40,559 है।

दैनिक सकारात्मकता दर 0.44 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.09 प्रतिशत है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,24,31,513 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में 5,185 मरीज ठीक हुए हैं।