भारत में कोरोना की मौजूदगी अब पहले से कम हो गई है। करीब एक महीने बाद लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक लाख से भी कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं और 1188 लोगों की मौत हुई है। इससे ठीक एक दिन पहले कोरोना के 83 हजार 876 नए मामले सामने आए थे और 896 लोगों की जान चली गई थी। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटे में एक लाख 80 हजार 456 लोग कोरोना (रिकवरी रेट) से ठीक हुए हैं यानी एक लाख 14 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या घट रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या अभी भी चिंताजनक है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 67,597 नए मामले सामने आए हैं, 1,80,456 लोग ठीक हुए हैं और 1,188 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अगर बात करें कोरोना के नए केस की तो आज की संख्या कल के मुकाबले 19.4 फीसदी कम है। भारत का कोरोना रिकवरी रेट फिलहाल 96.46 फीसदी है।

आपको बता दे कि, केरल (22,524 नए मामले), महाराष्ट्र (6,436), कर्नाटक (6,151), तमिलनाडु (5,104) और मध्य प्रदेश (3,945) में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। कुल नए मामलों में से 65.33 प्रतिशत इन राज्यों से सामने आए। नए मामलों में 33.32 फीसदी केरल से हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल 13,46,534 नमूनों का परीक्षण किया गया, कल तक कुल 74,29,08,121 नमूनों का परीक्षण किया गया था। पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा कोरोना डोज लगाए गए हैं। देश में अब तक 170 करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।

भारत में कोरोना के अब तक कुल मामले: 4,23,39,611

नए सक्रिय मामले: 9,94,891

अब तक कुल रिकवरी : 4,08,40,658

कुल मौतें: 5,04,062