देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। तीसरी लहर में संक्रमण कम होने के साथ ही बिगड़ती स्थिति में भी सुधार हो रहा है। आकड़ों के मुताबिक, आज भारत में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,23,78,721 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 289 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 5,14,878 हो गई है।
India reports 5,921 fresh #COVID19 cases, 11,651 recoveries, and 289 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) March 5, 2022
Active case: 63,878 (0.15%)
Daily positivity rate: 0.63%
Total recoveries: 4,23,78,721
Death toll: 5,14,878
Total vaccination: 1,78,55,66,940 pic.twitter.com/Lp6gJ5AwQ6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 63,878 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 11,651 लोग संक्रमण से ठीक हों चुके हैं, जिससे अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,23,78,721 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 63,878 है, जो कुल मामलों का 0.15 फीसदी है।