राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हुई है. भोपाल में दो और इंदौर में दो मौतें हुई हैं। भोपाल में 1098 और इंदौर में 679 संक्रमित। राज्य में शुक्रवार को 6516 नए संक्रमित मिले। जबलपुर में 390 केस आए, 1 मौत भी सामने आई। ग्वालियर में 119 नए संक्रमित मिले हैं। रतलाम में 48 और सागर में 131 नए मामले सामने आए हैं।
इंदौर में 7953 सक्रिय मामले
इंदौर में कोरो मरीजों की संख्या में हर दिन गिरावट आ रही है। शुक्रवार को 679 नए मरीज सामने आए, हालांकि दो मरीजों की मौत भी हुई। इसके साथ कुल मौत का आंकड़ा 1442 हो गया है। जिले में अब 7953 एक्टिव केस पेंडिंग हैं। मरीजों की संख्या 2,03,667 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 1,94,272 ठीक होकर लौट चुके हैं। शुक्रवार को 1652 संक्रमित स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग रोजाना औसतन दस हजार सैंपल की जांच कर रहा है।
ग्वालियर में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1000 हो गई है
ग्वालियर में लगातार तीसरे दिन कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। शुक्रवार को सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,000 से कम हो गई। जिले में अब कोरोना के 927 एक्टिव केस हैं। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज की लैब में शुक्रवार को 3710 संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैंपल की जांच की गई. इनमें से 119 मरीजों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 66,633 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 242 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
🏏 खेल
Covid19 MP: नौ और जान गई, भोपाल-इंदौर में 2-2, जबलपुर में 1; ग्वालियर में 119 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग रोजाना औसतन दस हजार सैंपल की जांच कर रहा है। ग्वालियर में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1000 हो गई है।