इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांच की कोई कमी नहीं है। इस रोमांच में तब और चार चांद लग जाते हैं, जब स्टेडियम में चीयरलीडर्स चौके-छक्के या विकेट पर डांस से हर किसी का दिल लूट लेती हैं।

IPL 2023 में चीयरलीडर्स की न केवल वापसी हुई है, बल्कि इसके साथ ही ग्लैमर का तड़का भी लग गया है। मैच मोमेंट्स को एंजॉय करने के लिए स्टेडियम में इनका डांस भी एक अच्छा साधन है। उनके कातिल मूव्स हर किसी का दिल लूटने में सक्षम हैं। चीयरलीडर्स अपनी कातिल अदाओं और डांस मूव्स से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैं।

IPL में विवादों और फिर कोविड 19 के बाद चीयरलीडर्स एक तरह से गायब ही हो गई थीं, लेकिन इस सीजन से एक नया आगाज हुआ है। IPL की हर फ्रेंचाइजी के पास अपनी चीयरलीडर्स हैं। उनका खिलाड़ियों की तरह ही करार होता है। IPL का लंबा इतिहास रहा है।

इस दौरान भारत में साउथ अफ्रीका से आई चीयरलीडर्स ने अपन दर्द बयां किया था कि उन्हें पोर्न स्टार की तरह देखा जाता था। कई चीयरलीडर्स ने दावा किया था कि स्टेडियम में छोटे-छोटे कपड़े पहनकर चेहरे पर मुस्कुराह के साथ डांस करना इतना आसान नहीं है। जैसे कोई बच्चा ट्रेनिंग लेने के बाद ही क्रिकेटर बन पाता है वैसे ही चीयरलीडर्स बनने के लिए भी डांस वगैरह की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।