Cricket News: आईपीएल 2023 के लीग स्टेज का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है और अब तक प्लेऑफ के लिए सिर्फ टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस ने ही क्वालीफाई किया है। अभी भी तीन टीमों को क्वालीफाई करना बाकी है जिसके लिए टीमों के बीच में जमकर जंग चल रही है। वहीं बीते मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ने इस प्लेऑफ की रेस को और भी ज्यादा रोचक कर दिया है।

सुपरजायंट्स ने मुंबई को 5 रन से हराकर सनसनी मचा दी है। बता दें कि इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर हर एक टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। 

बता दें कि अभी भी प्लेऑफ के लिए तीन टीमों को क्वालीफाई करना बाकी है, जिसके लिए 7 टीमें लड़ रही हैं। दूसरे नंबर की चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर 8 वें नंबर की पंजाब किंग्स में से कोई भी तीन टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं।