बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने एक ही दिन में अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया है। इकबाल ने रिटायरमेंट वापसी का फैसला बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के कहने पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमीम ने पत्नी के साथ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात थी। उनके साथ नजुमल हसन व मशरफे मुर्तजा भी थे।
आलोचनाओं से आहत होकर लिया था संन्यासः
वर्तमान में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद इकबाल की कप्तानी की आलोचना की जा रही थी। जिसके बाद तमीम इकबाल ने वनडे इंटरनेशनल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इस दौरान मीडिया के सामने वह भावुक भी हो गए थे।