टीम इंडिया में वापसी का मौका तलाश रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जयदेव उनादकट ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा  सपना सच कर लिया है। उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी है। उनादकट ने खुद सोशल मीउिया पर यह गुड न्यूज शेयर की है।  

उनादकट ने लिखा कि- मैं बचपन से एक मर्सिडीज के मालिक होने और अपनी प्रियतमा के साथ रोड ट्रिप पर जाने का सपना देखता था। वह सपना कल सच हो गया! हमने इसे खरीदा, हम A Merc के मालिक हैं-

साथ ही उनादकट ने एक प्यारा सा सन्देश भी युवाओं को दिया। उन्होंने लिखा-उन सभी के लिए जो सपने देखते हैं,कल्पना करते रहें और उन सपनों को सच करने काम करते रहें, क्योंकि सपने सच होते हैं।  

जयदेव उनादकट लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह साल 2018 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। रणजी ट्रॉफी के 2019-20 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन नहीं हो सका था। इस सीजन में जयदेव उनादकट के प्रदर्शन के दम पर ही सौराष्ट्र चैंपियन बनी थी। 

हालांकि आईपीएल में उनादकट अब भरोसेमंद चेहरा बन चुके हैं। बाएं हाथ के उनादकट सबसे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आए। बैंगलोर के बाद वह दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए भी खेले। साल 2017 में आईपीएल और घरेलू सीजन में दमदार प्रदर्शन करने उनादकट को साल 2018 सीजन के लिए राजस्थान ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।