भोपाल,

पुलिस आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उक्त हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है। आलाधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर हथियार तस्करी करने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि 11 मील ब्रिज के नीचे दो युवक मौजूद हैं और उनके पास हथियार रखे हुए है। दोनों आरोपी हथियार बेचने की बात भी कर रहे हैं। सूचना पर हरकत में आई क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए ब्रिज के नीचे से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों की पहचान अमन जैन और एक अन्य नाबालिक के रूप में की गई।

20 हजार में खरीद कर लाते थे हथियार

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता चला कि आरोपी इटारसी से हथियार खरीदकर लाते थे 20 हजार रुपए की पिस्टल भोपाल में 35 से 40 हजार तक मैं बेच दिया करते हैं। आरोपी हबीबगंज भोपाल स्टेशन पर न उतरकर मिसरोद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों से आते थे।