कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुराने बदमाश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई उमेश कुमार मिश्रा के अनुसार धीरेंद्र विश्कर्मा (24) नेहरू नगर स्थित एक बस्ती में रहता है और गन्ने की चरखी लगाता है। उसी के मोहल्ले में रहने वाले किन्नू, संदीप और चिन्नू से उसका पुराना विवाद है। एक साल पहले आरोपी किन्नू को फरियादी ने विवाद के बाद में एक चांटा मार दिया था। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। दरअसल फरियादी और आरोपी दोनों ही पक्ष का अपराधिक रिकार्ड है। दोनों अपने इलाके में अपना अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। बीती रात करीब नौ बजे फरियादी नेहरू नगर से पैदल घर के लिए जा रहा था। तभी तीनों आरोपियों ने उसे मौके पर रासते में घेर लिया।

बदमाशों ने पहले तो फरियादी को लात घूसों से जमकर धुना बाद में पीठ में चाकू से वार कर दिए। इसके बाद में आरोपी लड़के को अधमरी हालत में तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। घायल के परिजनों को किसी ने मामले की जानकारी दी। जिसने बाद में उन्होंने धीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत उसके पांव खतरे से बाहर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द तीनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।