Crime News: देश में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या का सिलसिला लगातार जारी है. एक बार फिर लिव-इन में रह रही प्रेमिका को उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया. यह घटना बेंगलुरु की है. वहां, एक शख्स ने अफेयर के शक में अपनी प्रेमिका की प्रेशर कुकर से हत्या कर दी.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना दक्षिण बेंगलुरु के बेगुर क्षेत्र की हैं. आरोपी की पहचान वैष्णव के तौर पर हुई है. वे दोनों दक्षिण बेंगलुरु में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते थे.

बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि वैष्णव को अपनी मृतक प्रेमिका पर शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर शनिवार शाम दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद वैष्णव ने प्रेमिका के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया. जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई.

खबरों के मुताबिक, आरोपी एक स्थानीय कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता था. दोनों हिंदू परिवार से थे. दोनों के परिवारजनों को भी उनके रिश्ते के बारे में पता था. वह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला-

वैष्णव और मृतक प्रेमिका दोनों केरल के रहने वाले थे. दोनों ही नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आए थे. वे दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते और साथ में रहने लगे. हालांकि, करीब दो साल बाद शक के चलते प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घात उतार दिया.

डीसीपी साउथ डिवीजन ने बताया कि पूरी घटना शनिवार देर रात की है. बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी हैं.