मध्य प्रदेश के श्योपुर में 10 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया। सोमवार की सुबह चंबल नदी में नहाने के दौरान मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने लड़के को नदी में खींच लिया।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों को बुलाया और मगरमच्छ को लाठी, रस्सी और जाल की मदद से पकड़ कर नदी से बाहर खींच लिया।
इसके बाद स्थानीय लोग मगरमच्छ का पेट काटकर बच्चे को निकलने को लेकर अड़ गए। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही घड़ियाल सेंचुरी की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि मगरमच्छ के पेट में बच्चा जिंदा होगा।
एमपी के शयोपुर में चंबल नदी का ये मगर क़िस्मत वाला निकला कि आठ साल के बच्चे को निगलने के बाद उसे लोगों ने पकड़ा और बहुत समझाइश के बाद शाम को छोड़ भी दिया. अच्छी पहल @ABPNews #MadhayPradesh pic.twitter.com/3HKj7H1GBd
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) July 12, 2022
उनका कहना था कि बच्चे को उगलने पर ही मगरमच्छ को छोड़ेंगे। लंबी जद्दोजहद के बाद मगरमच्छ को दोबारा नदी में छोड़ा गया। रघुनाथपुर थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह तोमर के का कहना है कि लड़का नहाने के दौरान गहरे नदी में चला गया था। जहाँ बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया था। फिर ग्रामीणों ने जाल और डंडों से मगरमच्छ को पकड़ लिया।