समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड पंडाल में रखा गया है।
दोपहर तीन बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सैफई पहुंचे आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू-
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नेता पहुंच रहे हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू सैफई पहुंचे हैं। कई नेता अंतिम दर्शन के लिए पंहुच रहें हैं। अब जल्द ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवपाल-रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि-
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने 'नेता जी' को श्रद्धांजलि दी।
राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई-
समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।