मध्यप्रदेश में फिर एक बार क्रिप्टो करेंसी का नया मामला सामने आया है। मामले के तार उड़ीसा, भोपाल, शिवपुरी, रीवा, दिल्ली सहित अन्य जगहों से जुड़े हैं।
क्राइम ब्रांच भोपाल और साइबर सेल की टीम ने क्रिप्टो करेंसी के मुख्य आरोपी संदीप चतुर्वेदी को रीवा से किया गिरफ़्तार तथा पत्नी पार्वती उर्फ़ परी चतुर्वेदी अभी भी है फ़रार।
दोनों पति-पत्नी भोपाल के सर्वधर्म B सेक्टर कोलार में किराय के मकान में रह रहे थे और लोगों से मैटिक करेंसी के नाम पर मोबाइल में आईडी बनाकर रुपए लगाते थे।
दोनों लोगों से रुपए लेकर मैटिक करेंसी किसी ऑस्कर प्लेटफार्म पर लगाने का काम करते थे, यह जांच का विषय है कि यह ऑस्कर प्लेटफार्म किसने बनाया और यह करेंसी जाती कहा पर थी। पुलिस जांच में इसकी परत खुल सकती है कि मामला किस देश से जुड़ा हुआ है।
पूरा मामला क़रीब 5 करोड़ रुपए के क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी संदीप चतुर्वेदी से पूछताछ कर रही है।