MP News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीतों को लेकर एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, नामीबिया से लाए गए चीतों के मरने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक लगातार दो महीने के भीतर ही तीन चीतों की मौत हो चुकी है. वहीं, आज एक शावक ने भी दम तोड़ दिया है.
ताज़ा जानकरी के मुताबिक, कूनो में नामीबिया और साउथ अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे. कूनो में अब तीन चीतों, एक शावक की मौत के बाद सिर्फ 17 चीते और तीन शावक ही बचे हैं. बता दें कि ये चीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से 17 सितंबर को लाए गए थे.
इनमे से मादा चीता सियाया ने 24 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था. सभी शावक पूर्ण रूप से स्वस्थ थे. हाल ही में मॉनिटरिंग के दौरान एक शावक बीमार मिला. जिसने आज मंगलवार को दम तोड़ दिया. शावक के मौत की पुष्टि पीसीसी वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह ने की है. अब इस खबर से वन विभाग के अधिकारी चिंतित हैं.