कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ संकेत इस साल कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की ओर से कोई भी मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी मेडल के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मैडल लिस्ट में खाता खोल लिया है।
21 वर्षीय संकेत ने कुल 248 किलो का भार उठाया। सेकण्ड राउंड में संकेत को कुछ चोटें भी आई हैं। संकेत ने 55 किलोग्राम वर्ग की केटेगरी में ये जीत हासिल की है।
Sanket Mahadev Sargar wins a silver medal for India in 55 Kg weight category with a total of 248 Kg.#weightlifting
— Aditya Bhardwaj (@ImAdiYogi) July 30, 2022
#CWG22 #CWC2022 #CommonwealthGames2022 #Commonwealth pic.twitter.com/ZRkgifJwDh
संकेत ने पहले राउंड में संकेत ने 107, दूसरे राउंड में 111 और तीसरे राउंड में 113 किलोग्राम वजन उठाया। वोहीं क्लीन एंड जर्क में संकेत ने 135 किग्रा वजन उठाया। उनकी कैटेगरी का गोल्ड मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद अनीक ने जीता। वहीं श्रीलंका के दिलंका इसुरु कुमारा योदागे ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार का पहला पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया में लगातार संकेत की हौसला अफ्ज़ाई की जा रही है। उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी चल पड़ा है।