Cyber Fraud: केंद्र सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए कुल 55 लाख फोन नंबर को बंद कर दिया है. सरकार ने यह फैसला साइबर फ्रॉड के मद्देनजर लिया है. ये सिम फर्जी डॉक्यूमेंट के बदले ली गई थी. इन दिनों भारत जैसे-जैसे डिजिटल इंडिया की तरफ आगे बढ़ रहा है, साइबर धोखाधड़ी में भी रोज़ाना नए मामले सामने आ रहें हैं.
हाल ही में सरकार ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक्शन लिया हैं. केंद्र सरकार ने 55 लाख सिम कार्ड बंद कर दिए हैं. साथ ही साइबर फ्रॉड में शामिल 1.32 लाख मोबाइल फोन को भी ब्लॉक किया है. यह साइबर फ्रॉड के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा सकता है.
देशभर में लगातार बढ़ रही साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए देशभर में फर्जी दस्तावेजों से बनाये गए 55 लाख सिम को ब्लॉक कर दिया है. संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी आईडी कार्ड की मदद से लिए गए करीब 55 लाख मोबाइल नंबर को बंद कर दिया गया है. वहीं, साइबर फ्रॉड में शामिल 1.32 लाख मोबाइल फोन को भी ब्लॉक किया है.
साइबर धोखाधड़ी के मामले तेज़ी से बढ़ें:
संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने बताया कि भारत में साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जिसमें ज्यादातर लोग लाखों रुपये गंवा देते हैं. कुछ मामलों में पीड़ितों को एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम का भी नुकसान हुआ है. हालांकि, सरकार अब साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ ठोस कदम उठा रही है.
सरकार ने Sanchar Sathi पोर्ट्ल की मदद से फर्जी दस्तावेजों के जरिए बनाये गए सिम कार्ड की पहचान कर ली है. इसके अलावा लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13.42 लाख कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं. ज्यादातर साइबर धोखाधड़ी फर्जी सिम कार्ड से की जाती है.
केंद्र ने लोगों की सुविधा के लिए Sanchar Sathi पोर्टल लॉन्च किया है. इसकी मदद से चोरी या खोये हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोजा जा सकेगा. फोन खोने या चोरी होने पर इस पोर्ट्ल पर तुरंत रिपोर्ट् कर सकते हैं. इस पोर्टल पर शिकायत करने पर आपका फोन ब्लॉक कर दिया जाएगा.
जिससे आपके मोबाइल की सभी जरूरी डिटेल्स कहीं लीक नहीं होती और मोबाइल का गलत इस्तेमाल भी नहीं होता है. भले ही चोर आपके मोबाइल फोन से आपका सिम निकालकर नया सिम क्यों ना लगा ले, फिर भी मोबाइल चालू नहीं होता हैं.