Cyclone Michuang: चक्रवाती तूफान मिचौंग अपने तय समय अनुसार दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा चुका है. जो अब तेजी से तटीय इलाकों से गुजर रहा है. फ़िलहाल, यह तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और कुछ घंटे में इसके बाकी तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका है.

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान तट के ओर समानांतर गति से आगे बढ़ रहा है. जिसके लिए तमिलनाडु, ओडिशा, आंध प्रदेश के सभी राहत और बचाव अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है.

तूफान के रूप में 90-100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच, बापटला के करीब दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है. तूफान के आंध्र प्रदेश के बापटला पहुंचने से पहले ही वहां बारिश शुरू हो गई है. राज्य में काफी तेजी के साथ पानी बरस रहा है. राज्य के दक्षिणी तट नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच, बापटला के करीब मिचौंग के पहुंचने की आशंका है.

आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी-

आंध्र प्रदेश सरकार ने तूफान के असर को देखते हुए 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जिसमें बापटला, प्रकाशम, पलनाडु, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, पीए, एलुरु, कोनसीमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

आंध्र प्रदेश में पांच और जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ये जिले नेल्लोर, कडपा, टी. गो., काकीनाडा और अल्लूरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आंध्र प्रदेश के 8 और जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें तिरुपति, अन्नामय्या, नंदयाला, अनाकापल्ली, मान्यम, विशाखा, विजयनगरम, श्रीकाकुलम के लिए भी येलो अलर्ट है.

चेन्नई में 8 लोगों की मौत-

मिचौंग चक्रवात की वजह से चेन्नई में 8 लोगों की मौत हो गई है. तमिलनाडु की राजधानी में पुलिस ने इन लोगों की मौत की पुष्टि डूबने की वजह से की है. मिचौंग चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. चेन्नई के वेस्ट तांबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आने जाने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यहां पर अभी भी पानी भरा हुआ है.

आंध्र प्रदेश में अधिक से अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है. जिस वजह से हर तरफ जल-जमाव हो रखा है. इसके साथ ही बारिश की वजह से कई जिलों में जलजमाव हो गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. अभी चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश पहुंच चुका है.

मिचौंग ने चेन्नई में भारी तबाही मचाई-

मिचौंग ने तमिलनाडु और विशेषकर राजधानी चेन्नई में भारी तबाही मचाई है. शहर में एहतियातन स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के बापटला में चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं.

आईएमडी ने कहा कि पांच दिसंबर को एक बजे से 6 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक तेलंगाना के मुलुगु, भद्राद्री-कोठागुडम और खम्मम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मिचौंग के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है.

कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तटों पर पहुंचने की संभावना है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चक्रवात मिचौंग के कारण तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के गुडुवनचेरी महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में चारों तरफ पानी भर गया है.