देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। सड़क हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। हादसे के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।.

जब यह हादसा हुआ उस समय वे मुंबई से कार द्वारा अहमदाबाद जा रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। डिवाइडर से टकरा जाने के चलते हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  

 

 

हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। 

दिसंबर 2012 को रतन टाटा द्वारा टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लेने के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया था। साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे।  साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं।