छटवें वेतनमान से सेलरी ले रहे कर्म चारियों को मध्यप्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले एक तोहफ़ा दिया है। शिवराज सरकार ने छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय कर्मचारियों का DA 9% तक बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है।
म.प्र. शासन के जो कर्मचारी अभी छटवें वेतनमान के तहत वेतन ले रहे थे उन्हें 01 अगस्त 2022 से 203% की दर से महगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य शासन ने इस दर में 9% की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 01 जनवरी 2023 से ( भुगतान माह फरवरी, 2023) कुल 212% हो जायेगी।

जारी किए गए आदेश के कुछ प्रमुख बिंदू इस प्रकार से हैं।
आदेश में महंगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रूपये में पूर्णांकित किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा। महगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जायेगा।
यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इन आदेशों के अन्तर्गत देय महंगाई भत्ते के भुगतान पर किया गया व्यय संबंधित विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक न हो।म.प्र. शासन, वित्त विभाग के उप सचिव पीके श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से ये आदेश जारी किया है।