शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना बहुत जरूरी है। पैदल चलने से दिल और फेफड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं साथ ही शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। इसके साथ ही रोजाना टहलने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलती है और पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। पैदल चलने के और भी कई फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैदल चलने से भी हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना कितनी सैर करने से दिल स्वस्थ रहता है।

एक अध्ययन के अनुसार, प्रति सप्ताह 200 से 400 मिनट पैदल चलने से हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। औसतन आपको दिन में कम से कम आधा घंटा टहलना चाहिए। इसके अलावा रोजाना 2 से 30 मिनट की जॉगिंग करने से दिल स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं नियमित जॉगिंग और पैदल चलने से हृदय रोगों के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है..!

बीमारियों का खतरा होता है कम-

हार्ट अटैक एक पुरानी समस्या है जिसमें हृदय शरीर के अन्य भागों में पर्याप्त रक्त पंप करने में असमर्थ होता है। इस स्थिति में हृदय की पंपिंग गति धीमी हो जाती है। वजन बढ़ना, कार्डियो-मेटाबोलिक स्थितियां, उच्च रक्तचाप और टाइप -2 मधुमेह जैसे कई कारक हैं जो हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं। नियमित रूप से चलना और व्यायाम हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

सब्जियों का सेवन करें-

दिल को मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। पालक, ब्रोकली, पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती हैं।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

1. अगर आप स्वस्थ दिल चाहते हैं तो आपको धूम्रपान से बचना चाहिए।

2. रोजाना टहलना, व्यायाम और जॉगिंग करना चाहिए।

3. स्वस्थ आहार लेना चाहिए।

4. तनाव से बचाना चाहिए।

5. अगर आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको रोजाना अपना ब्लड शुगर और बीपी चेक करना चाहिए। साथ ही उचित इलाज करवाना चाहिए।