मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय बालिकादिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि वर्ष का केवल एक दिन बेटियों का क्यों हो, हमारी कोशिश है कि हर दिन-हर पल बेटियों की भलाई के लिए काम हो। बेटियाँ अनुभव करें कि यह दुनिया उनकी है और उन्हें प्रगति के सभी संभव अवसर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री चौहान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विशलेषण संस्थान में पौध-रोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
गंगा, गीता, गायत्री हैं बेटियां,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 24, 2022
सीता, सती, सावित्री हैं बेटियां।
दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती हैं बेटियां,
हर घर का सम्मान व गौरव हैं बेटियां।।
बेटियों की प्रगति व विकास में ही प्रदेश-देश की उन्नति है। बेटियों के हर सपने साकार होंगे, यह मेरा संकल्प है।#NationalGirlChildDay https://t.co/VSmfjYEC08
यह हमारे संस्कार हैं कि हमारे यहां बेटों की नहीं, बेटियों की पूजा की जाती है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 24, 2022
सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास से बेटियों के प्रति समाज के दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आया है और यह बताते हुए हमें गर्व है कि आज हजार बेटों पर हमारी 956 बेटियां हैं। #NationalGirlChildDay
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की सिद्धि में बेटियों का उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र के नवनिर्माण का पवित्र ध्येय निहित है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 24, 2022
आइये, 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर हम सब इस ध्येय की प्राप्ति में जुट जायें। #NationalGirlChildDay
मुख्यमंत्री शिवराज ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा है कि - "भारत की बेटियाँ अनेक चुनौतियों का साहस के साथ सामना करते हुए हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। खेल का मैदान हो या अनंत आकाश की ऊँचाइयाँ, हमारी बेटियाँ सफलता का नित नया इतिहास रच रही हैं। हमें बेटियों पर गर्व है, बेटियाँ हमारा अभिमान और स्वाभिमान हैं।
CM शिवराज ने बेटियों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए ट्वीट किया है कि - "राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बेटियों के सशक्तिकरण एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के हर सक्षम प्रयास का संकल्प लें। माता-पिता की सेवा हो या राष्ट्र की सेवा हमारी बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे होकर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश सरकार भी 'लाड़ली लक्ष्मी' जैसी योजनाओं से बेटियों को सशक्त एवं आत्म-निर्भर बना रही हैं। बेटियों तुम उड़ान भरो, आसमान छुओ, मैं सदैव तुम्हारे साथ हूँ।"