उत्तराखंड में रविवार शाम एक बस खाई में गिर गई, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई। बस में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 26 तीर्थयात्री और ड्राइवर-क्लीनर समेत कुल 30 लोग सवार थे। ये सभी यात्री चारधाम की यात्रा पर जा रहे थे। सूचना मिलते ही सीएम शिवराज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की और तुरंत रेस्क्यू शुरू करने का आग्रह किया।
उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की एक बस खाई में गिरी। बस में पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले 28 श्रद्धालु सवार थे। #ChardhamYatra #Uttarakhand #uttarkashi @DmUttarkashi pic.twitter.com/D8weWPGoFt
— Sonu Kumar (@Sonu_indiatv) June 5, 2022
सीएम शिवराज ने कुछ समय बाद ही देर रात घटना स्थल पर पंहुचकर स्तिथि का जायजा लिया। सीएम ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की, साथ ही मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था भी करवाई।
भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता। https://t.co/5abwuHaLtC
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 6, 2022
सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ कल रात उत्तरकाशी के डामटा में हुई हृदय विदारक बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 6, 2022
ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। pic.twitter.com/67bpEYvm69
इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताते हुए लिखा, दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर आपको संबल प्रदान करें। साथ ही पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की है।
उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 5, 2022
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives in the accident in Uttarakhand. The injured would be given Rs. 50,000 each.
— PMO India (@PMOIndia) June 5, 2022
सीएम शिवराज ने दिखाई तत्परता-
घटना स्थल पर पहुचने के बाद सीएम ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्तरकाशी में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों से भरी बस की दुर्घटना से सम्बंधित चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने कहा, श्रद्धालुओं के राहत-बचाव कार्य में तत्परता से प्रशासनिक टीम, NDRF, SDRF के दल लगे हुए है, हम सभी मिलकर जल्द ही सभी श्रद्धालुओं को निकाल लेंगे।
उसके बाद सीएम बस हादसे में घायल पन्ना जिले के श्रद्धालुओं को देखने देर रात देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे।सीएम बोले, घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। इलाज के संदर्भ में डॉक्टर्स से भी चर्चा की जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि बेहतरीन इलाज के साथ सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हो सकें। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इस पूरी घटना पर सीएम शिवराज ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पन्ना के हमारे भाई-बहनों के शवों का रात में ही पोस्टपार्टम कर दिया गया था। आज दोपहर 2 बजे तक उनके पार्थिव देह को खजुराहो एयर फाॅर्स के विमानों के माध्यम से रवाना कर दिया जायेगा। इसके लिए हमने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात कर ली है। उन्होंने अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज बोले, मैं भी रात को 12 बजे देहरादून पहुंच गया था। रात को ही सभी भाई-बहनों के पार्थिव देह को खाई से निकाल लिया गया था और पोस्टमार्टम संपन्न हो गया है। अब सभी पार्थिव देह देहरादून लाए गए है।पार्थिव देह सुबह 10:00 बजे तक देहरादून पहुंचे।
देहरादून पहुचने के बाद सभी पार्थिव देह खजुराहो के लिए रवाना किये जायेंगे। खजुराहो में हमारी गाड़ियां पहले से मौजूद रहेंगी, जो तीर्थयात्रियों के पार्थिव देह को तुरंत उनके गांव ले जाएंगी। हमारी कोशिश है कि हम पूरे सम्मान के साथ मध्य प्रदेश उनको पहुंचा पाएं और आज ही उनका अंतिम संस्कार हो जाए।
सीएम शिवराज ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही हमने फ़ैसला किया है कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राहत राशि दी जाएगी।