श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब के कबूलनामे के बाद पुलिस अब सबूतों की तलाश में है शव के टुकड़ों को आफताब ने कहां-कहां ठिकाने लगाया था? ये जानने के लिए पुलिस उसे लेकर जंगलो में जा रही है पुलिस के मुताबिक, आफताब ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सिर्फ अंग्रेज़ी में बात कर रहा आफताब 'Yes i killed her कहकर श्रद्धा के कत्ल का इकरार कर रहा है। 18 मई को ही आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी।
अगले तीन महीने तक वो धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगाता रहा। वो इतना बेफिक्र हो गया कि एक बार फिर से डेटिंग ऐप पर एक्टिव हो गया। जून और जुलाई के महीने में जब घर में श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े अभी पड़े ही थे, तब उसने अपनी नई गर्लफ्रेंड को अपने घर बुलाया।
वहीं पुलिस की जांच के बीच श्रद्धा के पिता विकास मदन वाकर का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा के दोस्त ने उन्हें बताया कि श्रद्धा के बारे में उसे ज़्यादा कुछ पता नहीं चल रहा था। श्रद्धा के पिता ने आगे कहा कि श्रद्धा के दोस्त द्वारा हमें बताए जाने के बाद ही आफताब ने उसके साथ कुछ गलत किया था, यह बात सामने आई। हमने पहले भी श्रद्धा से कहा था कि आफताब के साथ रहना ठीक नहीं है।
श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉकर ने कहा, 'बेटी और आफताब के अफेयर के करीब 18 महीने बाद हमें उनके रिश्ते के बारे में पता चला। बेटी ने 2019 में अपनी मां से कहा था कि वह आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है। मैंने और मेरी पत्नी ने इसका विरोध किया।
उन्होंने आगे कहा, 'श्रद्धा ने कहा था कि मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकती हूं मैं अब 25 साल की हो गई हूं। मुझे अपने फैसले खुद लेने का पूरा अधिकार है। मैं आफताब के साथ रहना चाहती हूं। आज से मैं तुम्हारी बेटी नहीं हूँ। इतना कहकर वह घर से निकलने लगी, जिसके बाद मेरी पत्नी ने बहुत मिन्नत की। लेकिन, वह नहीं मानी और आफताब के साथ चली गई।