असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 28 वर्षीय मूक-बधिर कलाकार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सपना कुछ इस तरह पूरा कराया।
Watch this incredible story of extraordinary determination of Assam's Abhijeet Gotani, who symbolises a new power ~ of determination, resilience & overcoming odds. And the ability to express with conviction!
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 22, 2022
Grateful to Hon PM Shri @narendramodi Ji for his blessings. pic.twitter.com/f7c2bSSRIc
असम के सिलचर जिले के मूल निवासी अभिजीत गोटानी अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे। यह दिन शायद अभिजीत के जीवन का सबसे बड़ा दिन था क्योंकि आज अभिजीत का प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सपना सीएम के द्वारा पूरा हुआ।
अभिजीत इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक खास तोहफा लेकर आए, इस तोहफे में शामिल थी प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को दर्शाने वाली पेंटिंग..!
पेंटिंग में पीएम मोदी और उनकी मां दिखाई दे रही है, जिसमें प्रधान मंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में बोलते हैं और यह तस्वीर ग़रीबी से देश के प्रधान मंत्री बनने तक की यात्रा को दर्शाती हैं।
तस्वीर को उपहार में देने के बाद, असम के एक युवा कलाकार अभिजीत गोटानी ने कहा कि टीवी पर हर दिन प्रधानमंत्री मोदी को देखना अच्छा लगता था। यह तस्वीर कई तस्वीरों को एक साथ जोड़कर मोदी के जीवन के विभिन्न चरणों को दिखाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अभिजीत की पेंटिंग को बेहद खूबसूरत बताया। अभिजीत ने सांकेतिक भाषा में कहा, "मैं भावुक हूं"। आज प्रधानमंत्री जी से मिलने का मेरा सपना सच हो गया। अभिजीत ने मोदी को ''सरल और नर्मदिल इंसान'' बताया।
अभिजीत ने आगे कहा कि उनके जैसे विकलांग लोगों को हार नहीं माननी चाहिए बल्कि अपने काम से जवाब देना चाहिए। अगर कोई आपका अपमान करता है, तो आपको काम से जवाब देना चाहिए।