इस महीने की शुरुआत के साथ ही देश में रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ रहें हैं। ईंधन कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर "Commercial Gas Cylinder" की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद 19 किलो का गैस सिलेंडर 2,253 रुपये का हो गया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़े :

ईंधन कंपनियों ने अभी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कुछ दिन पहले घरेलू गैस के दाम में एक साथ 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

जानिए नए रेट  :

कोलकाता में एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 250 रुपये बढ़कर 2,351 रुपये, मुंबई में 2,205 रुपये और चेन्नई में 2,406 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च, 2022 को सरकार ने एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी। 22 मार्च को जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की तो बाद में उसमें 9 रुपए की कमी की गई।