वायरल एक ट्विट के अनुसार, Redmi 6A मोबाइल में धमाका हुआ। धमाका तब हुआ जब महिला सो रही थी और उसका फोन तकिए के नीचे था। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह बहुत ही दुखद हादसा है। एक YouTuber MD Talk YT ने ट्विटर पर इस बारे में पोस्ट किया। ट्वीट में दावा किया गया कि उनकी चाची की मौत Redmi 6A के विस्फोट के कारण हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोते समय फोन तकिए के पास रखा था। इसी बीच फोन अचानक फट गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
Hi @RedmiIndia @manukumarjain@s_anuj Yesterday in Night my Aunty found dead 😭, she was using Redmi 6A, she was sleeping & she kept the phone near her face on pillow side & after sometime her phone blast. It's a bad time for us. It's a responsibility of a brand to support🙏 pic.twitter.com/9EAvw3hJdO
— MD Talk YT (Manjeet) (@Mdtalk16) September 9, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक Redmi 6A बैटरी विस्फोट ने कथित तौर पर सोते समय दिल्ली-एनसीआर की एक महिला की जान ले ली। शाओमी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने लिखा कि Xiaomi India में, ग्राहकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। फिलहाल हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
At Xiaomi India, customer safety is of utmost importance and we take such matters extremely seriously. At this point, our team is trying to get in touch with the affected family, and determine the cause of the incident. (1/2)
— Xiaomi India Support (@MiIndiaSupport) September 9, 2022
हम में से कई लोगों की आदत होती है कि सोते समय मोबाइल अपने तकिए के नीचे रख लेते है। ऐसा करने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें नींद आने पर भी फोन को देखना शामिल है। हम सोते रहते हैं लेकिन वीडियो या गाने चालू रहते हैं। फिर तकिए के नीचे फोन रखकर सो जाते है। क्या आप जानते हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं कि तकिए के नीचे फोन रखकर सोने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं..!
फोन का रेडिएशन काफ़ी खतरनाक-
कुछ लोगों का मानना है कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन का लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक और मिथक यह है कि तकिए के नीचे फोन रखकर सोने से आपके मस्तिष्क में सेलुलर स्तर कम हो सकता है।
अत्यधिक गर्मी से लग सकती है आग-
हम सभी ने कई ऐसे किस्से सुने होंगे जहां ज्यादा गर्म होने से फोन फट जाते हैं। यह वाकई खतरनाक हो सकता है। कई लोग सुबह फुल बैटरी पाने के लिए रात में फोन चार्ज करते हैं। ऐसा करना भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कई लोग रात में अपने फोन को तकिए के नीचे रखकर चार्ज करते हैं। यह खतरनाक हो सकता है। अगर फोन को तकिए के नीचे रखा जाता है, तो फोन के गर्म होने की संभावना रहती है। साथ ही उस पर बाहरी बल भी लगा रहता है। ऐसी कई घटनाएं होती हैं जहां बाहरी बल के कारण फोन फट जाता है।
चार्जिंग के दौरान चार्जर और फोन गर्म हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आग लग सकती है या अचानक विस्फोट हो सकता है। अगर आप फोन चार्ज के लिए असली चार्जर से हटकर अलग चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके और आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।