छतरपुर के बागेश्वर धाम से एक दुखद समाचार सामने आया है। यहां किडनी की बीमारी से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला फिरोज़ाबाद की नीलम देवी इलाज हो जाने की उम्मीद लिए बागेश्वर धाम सरकार के पीठधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में आई थीं । 

बागेश्वर धाम सरकार की शरण में आने का भी कोई फ़ायदा महिला को नहीं मिला और किडनी की बीमारी से परेशान थीं  कल अचानक महिला की तबियत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। उसे अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। 

महिला का मौत को लेकर अब सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए जाने लगे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस मौत के ज़िम्मेदार वो सारे के सारे न्यूज़ चैनल हैं जो एक फ़र्ज़ीवाड़े को चमत्कार बना कर बेच रहे हैं और ग़रीब-अनपढ़/बीमार लोगों को अस्पताल के बजाय इस जगह तक आने का माहौल बना रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बागेश्वर धाम आने की बजाए महिला अगर किसी डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाती तो शायद आज वो ज़िंदा होती।