पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मंगलवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके साथ कार में उनकी एक महिला मित्र भी थी। वह इस समय अस्पताल में है और उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। हादसे के बाद से पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस अब उनकी महिला मित्र से पूछताछ करने वाली है। पंजाबी अभिनेता और गायक दीप सिद्धू की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में उनके साथ बैठी एनआरआई दोस्त रीना राय घायल हो गईं। हादसा हरियाणा में वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा के पास हुआ, जब दीप सिद्धू दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे।

घटना कुंडली थाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। दीप सिद्धू अपनी कार चला रहे थे और केएमपी एक्सप्रेस से दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे। इसी बीच खरखौदा के पास उनकी स्कॉर्पियो कार एक ट्रक से टकरा गई। दीप को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान आंदोलन के दौरान दीप सिद्धू का नाम काफी चर्चा में रहा था। दीप सिद्धू दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा के एक मामले में भी आरोपी थे। पुलिस के मुताबिक, दीप के एनआरआई दोस्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि दुर्घटना के वक्त उनकी आख लग गई थी। हादसा इतना भीषण था कि दीप सिद्धू की कार का अगला भाग पूरी तरह से टूट गया था। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त 22 टायरों वाला ट्रक सड़क के किनारे खड़ा नहीं था, बल्कि केएमपी पर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो 22 टायरों वाले ट्रक से जा टकराई।

रीना राय ने फोन से दी सूचना :

पुलिस के मुताबिक, दीप सिद्धू के साथ मौजूद रीना राय ने हादसे के बाद अपने कुछ परिचितों को फोन किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुचाया। जानकारी के अनुसार,  फिलहाल ट्रक चालक फरार है।

दीप सिद्धू ही चला रहें थे कार :

एसएचओ का कहना है कि हमें अस्पताल से सूचना मिली थी, यहां हादसा हुआ है। जिस वाहन से दीप सिद्धू का एक्सीडेंट हुआ वह राजस्थान का है। चालक मौके से फरार हो गया है। कार दीप सिद्धू चला रहा था।

लाल किला हिंसा को लेकर सुर्खियों में थे सिद्धू :

दीप सिद्धू पिछले साल उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लिया था। इस दौरान आंदोलन में शामिल कई लोगों ने हिंसा का सहारा लिया और लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडे फहराए, हिंसा में करीब 500 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

जमानत पर बाहर थे दीप सिद्धू :

आरोप है कि अभिनेता दीप सिद्धू ने लाल किले पर हिंसा भड़काई थी। इस संबंध में बाद में दीप सिद्धू के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन दीप सिद्धू इन दिनों कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर थे।