दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर हॉलीवुड तक भारत का परचम लहराया है। वे अब एक ग्लोबल स्टार बन गई है। यही वजह है कि अब दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच से पहले एक खास जिम्मेदारी दी गई है। दीपिका फीफा वर्लड कप के ले कतर जाएंगी। इतना ही नहीं दीपिका फीफा विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण के मौके पर मौजूद रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका खचाखच भरे स्टेडियम के सामने ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फीफा के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है, जब किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय अभिनेता को यह सम्मान मिला है। फीफा विश्व कप फाइनल 18 दिसंबर 2022 को कतर के प्रतिष्ठित लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।