Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी पर बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी हुई है. दिल्ली में AAP के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर बीजेपी की तरफ से दिया गया है.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि AAP विधायकों को बताया जा रहा है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में जल्द गिरफ्तार होंगे. वहीं, प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने भी बीजेपी नेताओं पर कई सवाल खड़े किये हैं.
देंखें लाइव:
केजरीवाल का BJP पर बड़ा गंभीर आरोप-
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर एक पोस्ट में लिखा, पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे. 21 MLAs से बात हो गयी है औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.
हालांकि, केजरीवाल ने आगे बताया कि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ अभी तक 7 MLAs से ही संपर्क किया गया है और सबने मना कर दिया. इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए कई षड्यंत्र किए लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी MLA भी मज़बूती से हमारे साथ खड़े हुए हैं और इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे. ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है. इसलिए, चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं. तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं.