देशभर में आए दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी राज्यों में लगातार ठंड बढ़ रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिससे देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। इसका असर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस सप्ताह के अंत तक पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे आसपास के राज्यों में ठंडक भी आएगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 नवंबर तक छिटपुट स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
प्रदूषण के बीच धुंध की चादर से ढकी दिल्ली-
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ ही सुबह के आसमान में कोहरा भी बढ़ जाता है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद में प्रदूषण के कहर के साथ सर्दी ने भी दस्तक दे दी है।