सीबीआई की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा है और उन्हें तिहाड़ जेल में बंद किया जाएगा। सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी।

जमानत अर्जी पर सुनवाई 14 जून को पूरी हुई थी। दरअसल, इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सीबीआई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज कर दी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर छापेमारी

जमानत के फैसले से एक दिन पहले शुक्रवार को ईडी ने सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कम से कम 10 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों की तलाशी ली। स्कूल चलाने वाले एक नामी बिजनेस ग्रुप के प्रमोटर पर भी छापेमारी की बात कही जा रही है।