CBI ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। समन भेजे जाने के बाद सीएम केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल का कहना है, कि 'शराब घोटाला तो कुछ है ही नहीं', ED-CBI ने कोर्ट में झूठ बोला है।
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीबीआई के समन जारी किए जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि CBI जांच में अब क्या ही पता चलेगा क्योंकि सिसोदिया को झूठ बोलकर फंसाया गया है। अब CBI हमारे पीछे पड़ी है। पिछले एक साल से BJP कह रही है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। जांच एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रही हैं और जांच कर रही हैं।
उम्मीद है सबूत मिल गया होगा।सीएम केजरीवाल ने आगे कहा मनीष सिसोदिया के 14 में से 5 फोन जांच एजेंसियों के पास हैं। अधिकांश चालू हालत में हैं। कोई न कोई इनका इस्तेमाल कर रहा है। ED और CBI दोनों यह जानते हैं। दोनों जांच एजेंसियों ने कोर्ट को गुमराह किया है। मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की और कोर्ट में झूठ बोला।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है , पीटा जा रहा है। झूठे बयान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। चंदन रेड्डी, जिन्हें इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उनके कान के पर्दे तक फट गए। उन्हें झूठा बयान दर्ज कराने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने पूछा है कि ED की ओर से क्या प्रेशर डाला जा रहा है, क्या ईडी इसका जवाब देगी?