दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा। घटना दिल्ली एम्स के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वाति मालीवाल ने खुद देर रात ट्वीट करके घटना के संबंध में जानकारी दी है। इनकता कहना है, कि वह दिल्ली में महिला सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रही थीं। इसी समय नशे की हालत में एक कार चालक ने उनके साथ बद्सलूकी की। जब उन्होंने उसे पकड़ लिया तो चालक कार के शीशे में हाथ बंद कर उन्हें घसीटता ले गया। 

मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने उनकी जान बचाई। दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं हैं तो स्थिति की कल्पना कीजिए।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर 3.11 बजे की है। स्वाति एम्स के गेट नंबर 2 के पास थी। इसी बीच किसी कारण चालक ने उसे अपनी कार में बैठने को कहा। स्वाति ने कार चालक को डांटा तो चालक ने कार का शीशा ऊपर कर दिया। इसी बीच में स्वाति का हाथ कार में फंस गया और चालक उसे 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया।