दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ की जांच कर रही है। 

वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। उन्हें CBI और ED दोनों की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी।

सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया शराब नीति घोटाले में शामिल है। वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी सीबीआई की तलवार लटकी दिखाई दे रही है। हाल ही में उन्हें समन जारी किया गया था जिसके बाद उनसे करीब 9 घंटे तक सवाल-जवाब पूछे गए थे। हालांकि इस पूरे मामले में जांच जारी है। 

मनीष सिसोदिया की पत्नी जमानत अर्जी पर कल फैसला होगा। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी।