भोपाल: राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मप्र भवन एवं मध्यांचल अधिवास नियम में बदलाव कर नया प्रावधान जारी किया है। अब मप्र के युवाओं को साक्षत्कार हेतु दिल्ली में प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के लिये नई दिल्ली में बने राज्य सरकार के मप्र भवन एवं मध्यांचल भवन में चार दिन तक नि:शुल्क ठहरने की सुविधा रहेगी।