हनुमान चालीसा विवाद को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे को नोटिस जारी किया हैं। धारा 149 के तहत नोटिस भेजा गया है। राज ठाकरे ने समर्थकों को निर्देश दिया था कि आज जहां भी लाउडस्पीकर पर अजान बजे वहां हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद पुलिस ने राज ठाकरे को नोटिस भेजा हैं।
300 कार्यकर्ताओं को भी दिया नोटिस-
शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि, एहतियात के तौर पर नोटिस जारी किया गया हैं। राज ठाकरे द्वारा पत्र जारी करने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया हैं। पत्र में राज ठाकरे ने लोगों से बुधवार को लाउडस्पीकरों पर जहां भी 'अजान' सुनाई देती है, वहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने का आग्रह किया। पत्र में उन्होंने लोगों से कहा, अजान सुनाई देने पर 100 डायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज करें।
राज ठाकरे समेत 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ नोटिस जारी-
पुलिस ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की कुछ धाराओं के तहत मनसे नेताओं सहित 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ पुलिस ने एहतियाती नोटिस जारी किया हैं। पुलिस ने कहा, राज ठाकरे का आवास शिवाजी पार्क पुलिस थाने के दायरे में आता है, इसलिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनके खिलाफ़ भी नोटिस जारी किया हैं।
अधिकारी ने कहा, मनसे प्रमुख की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के मद्देनजर शहर की पुलिस अलर्ट पर हैं। किसी भी तरह के अपराधों को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया जाता है। इसके तहत पुलिस बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार कर सकती हैं।
यह धार्मिक नहीं सामाजिक मसला- ठाकरे
लाउडस्पीकरों के मुद्दे को सामाजिक बताते हुए राज ठाकरे ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से सभी धर्मों के लोग प्रभावित होते हैं। ठाकरे ने कहा, लाउडस्पीकरों का उपयोग जनता को प्रभावित करने वाली एक धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक समस्या हैं।ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर इस सामाजिक मुद्दे को धार्मिक बनाने के लिए कदम उठाए गए तो हम भी इसका कड़ा जवाब देंगे। ठाकरे ने इससे पहले राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था।