शहरों के नाम बदलने के सिलसिले में अब गुजरात के अहमदाबाद का नाम भी आ गया है। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद का नाम कर्णावती किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठाई गई है।
विहिप नेता और भगवाक्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्राची साध्वी ने अहमदाबाद को गुलामी का आभास बताते हुए इसका नाम बदलने पर जोर दिया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर अहमदाबाद का नाम कर्णावती किए जाने की मांग की है-
साध्वी प्राची ने यह भी लिखा कि अब पूरी सत्ता जब भगवा है कब तक गुलामी का आभास रहेगा? राजा कर्णदेव की नगरी को कब कर्णावती नाम मिलेगा? साध्वी ने अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी टैग किया है।