शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर हुई CBI की छापेमारी के बाद बीजेपी और आप आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी .जहाँ आज मनीष सिसोदिया ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सीबीआई को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा हैं.CBI मुझे 2-3 दिन में गिरफ्तार कर सकती है.वहीँ इसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए सीएम अरविन्द केजरीवाल को शराब नीति में हुए घोटाले का मास्टर माइंड बता दिया और कहा की अब डिप्टी सीएम का नाम मनीष सिसोदिया की जगह मनी श (MONEY SHH) होगा.
दिल्ली की शराब पॉलिसी को बताया बेस्ट
डिप्टी सीएम ने कहा की हम डरने वाले नही है क्यूंकि आप सरकार ने कुछ गलत नहीं किया.जिस शराब पाॅलिसी को लेकर विवाद हो रहा हैें वह देश की सबसे बेस्ट शराब पॉलिसी हैं. अगर दिल्ली सरकार की शराब पॉलिसी ठीक से लागू होती, तो 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा होता. उन्होंने कहा की दिल्ली LG और मनोज तिवारी घोटाले के अलग-अलग आकंडे बता रहे है,लेकिन FIR में दोनों के ही आंकड़ो का ज़िक्र नही है .दरअसल बीजेपी अरविंद केरजीवाल और आप की बढती लोकप्रियता से डर गई हैं.साथ ही उन्होंने कहा कि इन्हें शराब पॉलिसी में चोरी या घोटाले की चिंता नहीं है.अगर इन्हें घोटालो की चिंता होती तो प्रधानमंत्री के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही धंसे बुंदेलखंड हाईवे में हुए करोड़ों के घोटला की जाँच CBI कर रही होती.वहीँ सिसोदिया ने सीबीआई रेड पर कहा की कल ऊपर से आदेश आने पर CBI ने मेरे घर और ऑफिस पर छापा मारा था.लेकिन में CBI के अफसरों का धन्यवाद करता हूँ के उन्होंने रेड के दौरान मेरे परिवार से अच्छा व्यवहार किया.
अरविन्द केजरीवाल 24 घंटे में मीडिया के सामने आकर बयान
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीजेपी ने उन पर पलटवार किया है.केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की शराब नीति मैं हुए भ्रष्टाचार के मामले ने सीबीआई ने भाले ही मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया हैं लेकिन इस घोटले के मुख्य सजिशकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल हैं.उन्होंने सीएम केजरीवाल से कहा कि अगर आपकी शराब की नीति ठीक थी तो उसे वापस क्यों लिया. शराब की नीति में जब भ्रष्टाचार दिखा तो केजरीवाल ने नीति वापस ले .केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दिल्ली सीएम को चुनौती देते हैं कि वह 24 घंटे में मीडिया के सामने आकर बयान दें. वहीँ डिप्टी सीएम को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा की मनीष सिसोदिया ने पैसा बनाया और फिर शांत हो गए. मनीष अब अपना नाम बदलेंगे. अब उनका नाम मनीष की जगह अब मनी श (MONEY SHH ) होगा.