ओडिशा पुलिस की विजिलेंस विंग ने एक सरकारी अफसर के कई ठिकानों पर छापेमारी की तो तीन करोड़ रुपए से अधिक नकदी बरामद हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिल रही थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस विंग ने नबरंगपुर जिले में एडिशनल सब कलेक्टर के रूप में तैनात ओडिशा प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत कुमार राउत के आवास पर छापा मारा. टीम इस दौरान भुवनेश्वर, नबरंगपुर और अन्य ठिकानों पर पहुंची। 

भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। आरोपी अफसर की पत्नी ने कानन विहार में अपने पड़ोसियों की छत पर कैश से भरे छह कार्टन फेंक दिए और कहा कि इन्हें छिपा लें। पुलिस ने पड़ोसियों की छतों से कार्टन बरामद कर लिए। इस दौरान कैश गिनने के लिए कई मशीनें मंगाई गई।