भोपाल: बुरहानपुर डीएफओ अनुपम शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि अतिक्रमण हुआ तो ग्रामीणों को नहीं मिल पाएंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि लघुवनोपज, जलाऊ लकड़ी, चराई, पहुंच मार्ग के लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

बलडी पंचायत के ठाठर गांव में बुधवार को बुरहानपुर वनमण्डल अधिकारी अनुपम शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी अजय सागर, वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े एवं स्थानीय वन अमला ग्रामीणों से वन सुरक्षा के संबंध में चर्चा करने पहुंचे थे।
चर्चा के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि जंगल से उनको कई संसाधन प्राप्त होते हैं: लघुवनोपाज (जैसे तेंदूपत्ता), जलाऊ लकड़ी, चराई, जल स्त्रोत एवं पहुंच मार्ग, इत्यादि।
अतिक्रमण की स्थिति में ये लाभ ग्रामीणों को प्राप्त नहीं हो पाएंगे। ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि अतिक्रमणकारियों से जंगल बचाने के लिए वे वन विभाग का पूर्ण सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने अधिकारियों से एक चेक डैम बनाने की अनुमति की मांग भी को, जिसके संदर्भ ने वन अधिकारियों का ने सकारात्मक जवाब दिया।
चर्चा के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि अतिक्रमणकारियों से जंगल बचाने के लिए वे वन विभाग का पूर्ण सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने अधिकारियों से एक चेक डैम बनाने की अनुमति की मांग भी को, जिसके संदर्भ ने वन अधिकारियों का ने सकारात्मक जवाब दिया।