Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस के दिन 59 साल बाद बेहद शुभ संयोग बना है। इससे मेष, मिथुन और सिंह समेत अन्य राशियों को काफी फायदा होगा और उनकी किस्मत भी चमक सकती है।

मेष राशि-

धनतेरस पर ग्रहों का यह बेहद शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा. करियर में कठिनाइयां दूर होंगी और तरक्की के पूरे मौके मिलेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार आएगा।

मिथुन राशि

धनतेरस पर ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग मिथुन राशि वालों की किस्मत चमका देगा। दांपत्य जीवन में कठिनाइयां दूर होंगी और रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। यह आय का नया स्रोत बनेगा। व्यापार से धन लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि

धनतेरस के दिन से सिंह राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। रुके हुए कार्य तुरंत होंगे। घर में खुशियां आएंगी। शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की कमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। बहुत सुखद समय बीतेगा।

कुंभ राशि

धनतेरस पर ग्रहों का यह अद्भुत संयोग कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। कामकाज की कठिनाइयां दूर होंगी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते बनेंगे।