T-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्टेलिया को वार्मअप मुकाबले में हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन बनाए। इस बड़े टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने लगभग हासिल कर लिया था लेकिन मोहमद शमी ने आख़िरी ओवर में तीन विकेट लेकर बाज़ी पलट दी।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को केवल एक ही ओवर दिया जब ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे तब गेंद मोहम्मद शमी के हाथों में थमाई गई। जबकि इससे पहले रोहित शर्मा अन्य 6 गेंदबाज़ का इस्तेमाल कर चुके थे और आखिरी ओवर में 7वे गेंदबाज़ के रूप में लाये गए थे मोहम्मद शमी।
मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में 3 विकेट और एक रन आउट कर भारत को 6 रनों से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के बाद शमी को लेकर कुछ सवाल उठे। कहा यहाँ तक गया कि रोहित ने शमी को बलि का बकरा बनाने आखिरी ओवर दिया था
हालांकि मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को लेकर कहा कि शमी को आखिरी ओवर देना उनकी योजना का हिस्सा था। रोहित ने कहा कि हमने सब अपनी योजना के मुताबिक किया। शमी बड़े लम्बे समय बाद वापसी कर रहे हैं, तो हम उन्हें एक ओवर देना चाहते थे। यह हमारा शुरू से प्लान था, जिस पर हमने अमल किया। हम जानते हैं कि शमी शुरुआती ओवर में कितने घातक हैं, हम उन्हें लास्ट ओवर दे कर चुनोती देना चाहते थे। जिस पर शमी ने अमल किया और चुनौती पर खरे उतरे यह हमारे लिया बड़ी अच्छी बात है।