प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रखी है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से दिग्विजय सिंह की मुलाक़ात में कमलनाथ जी का जाना दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है। वास्तव में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक दूसरे पर भरोसा ही नहीं करते हैं।
.@digvijaya_28 जी ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रखी है।@INCMP pic.twitter.com/Sb3gkVIMko
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से दिग्विजय सिंह जी की मुलाक़ात में कमलनाथ जी का जाना दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है। वास्तव में @digvijaya_28 जी और @OfficeOfKNath जी एक दूसरे पर भरोसा ही नहीं करते हैं। pic.twitter.com/2JNaC7pcpT
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022
मिश्रा ने आगे कहा, उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन को 25 साल की बर्बादी बताकर आदरणीय बाला साहेब के ही निर्णय को चुनौती दी है। सत्ता के मोह में Shiv Sena आज जिस तरह देश तोड़ने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली शक्तियों की गोद में जा बैठी है, उससे निश्चित ही Balasaheb की आत्मा जार-जार रो रही होगी।
.@OfficeofUT जी ने भाजपा से गठबंधन को 25 साल की बर्बादी बताकर आदरणीय बाला साहेब के ही निर्णय को चुनौती दी है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022
सत्ता के मोह में Shiv Sena आज जिस तरह देश तोड़ने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली शक्तियों की गोद में जा बैठी है, उससे निश्चित ही Balasaheb की आत्मा जार-जार रो रही होगी। pic.twitter.com/h2M1GItUtp
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 10,550 नए केस आए हैं, जबकि 7822 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और एक्टिव केस की संख्या 69,893 है। वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.81% है। पिछले 24 घंटे में 80,876 टेस्ट हुए हैं।@mohdept @JansamparkMP pic.twitter.com/73kjML1Qpd
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022
कोरोना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,550 नए केस आए हैं, जबकि 7822 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और एक्टिव केस की संख्या 69,893 है। वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.81% है। पिछले 24 घंटे में 80,876 टेस्ट हुए हैं।